Asha Bhosle
Ek Baat Kahoon Mere Piya
[Pre-Chorus]
एक बात कहूँ, मेरे पिया, सुन ले अगर तू
ओ, पिया, सुन ले अगर तू
एक बात कहूँ, मेरे पिया, सुन ले अगर तू

[Chorus]
जब दिल में नहीं पाप तो फिर सोच ना कर तू
एक बात कहूँ...
एक बात कहूँ, मेरे पिया, सुन ले अगर तू
ओ, पिया, सुन ले अगर तू

[Verse 1]
छोटे से मेरे मन में है क्या, कह नहीं पाऊँ
मैं तो कह नहीं पाऊँ
कहते हुए शरमाऊँ, भला कैसे बताऊँ?
मैं कैसे बताऊँ?

[Pre-Chorus]
सब कुछ है इन आँखों में, ज़रा देख इधर तू
ओ, पिया, देख इधर तू

[Chorus]
जब दिल में नहीं पाप तो फिर सोच ना कर तू
एक बात कहूँ...
एक बात कहूँ, मेरे पिया, सुन ले अगर तू
ओ, पिया, सुन ले अगर तू
[Verse 2]
दो नैनों के पनघट पे लगे प्यार के मेले
लगे प्यार के मेले
दो नैनों के पनघट पे लगे प्यार के मेले
आँसू भी है, मुस्कान भी जो चाहे सो ले-ले
जो चाहे सो ले-ले

[Pre-Chorus]
साजन, भरे बाज़ार से ख़ाली ना गुज़र तू
पिया, ख़ाली ना गुज़र तू

[Chorus]
जब दिल में नहीं पाप तो फिर सोच ना कर तू
एक बात कहूँ...
एक बात कहूँ, मेरे पिया, सुन ले अगर तू
ओ, पिया, सुन ले अगर तू