TRIGGER

Trigger के दबते गई जान सारी

Sharpshooter मेरे पड़े तुमपे भारी

चंट बनती है ये काली दुनिया साली
काले पैसों से खरीदे काली गाड़ी

अब खतम करते हैं दलाली की बीमारी



हँसते-हँसते घाव देते हैं ये अत्याचारी

भ्रम में रहते कहते खुद को "ब्रह्मचारी"

काले शब्द वाले ब्रह्मचारी लेते मेरी जानकारी

मेरा पैर जैसे अंगद, बहुत भारी



Race में दौड़ते सारे मेरे ही घोड़े हैं

System ने मेरे आगे हाथ जोड़े हैं

भेदभाव करने वाले सारे गोरे हैं

देश चलाने वाले भी तो सारे सो रहे हैं



मेहनत करने वाले करते हैं हुकूमत

चार पैसे क्या कमाए, साले, झूल मत

चाँटे कितने खाए बचपन में भूल मत

मुझे देख के सलाम कर, घूर मत



२० murder एक साल में

Kaio-ken मेरी जात में

मैं डरता अपने बाप से

मैं चलता अपनी राख पे

मैं कहता चीर-फाड़ के

जो उखाड़ना उखाड़ ले



Underground मैं ना जानता

मुझे कोई ना पहचानता

मैं शक्तियों में ना मानता

मैं चेले नही पालता

मैं खाता ना उधार का

मैं झूठे vote नहीं डालता, डालता



गिनते-गिनते सिक्के पूरे हुए १००

घिसड़-घिसड़ के sharp हुए मेरे claw

गाते-गाते आवाज़ हुई मेरी raw

ऊपर बढ़ती ज़िन्दगी में ना कोई flaw



ये गाना नहीं होना चाहिए flop (ना)

एक दिन में ना कोई पहुँचे on top (ना)

लग जाये इनके मुँह पे full stop (हाँ)

जब मेरा भाई करे beat drop (yeah)



हमारी मुश्किलों के धागे सुलझते नहीं

हमारे सपनो के बादल क्यों बरसते नहीं?

समझदारों में से भी कोई समझता नहीं

पीछे से आलू डालने पे सोना निकलता नहीं



देख के अंदेखा करना काम इनका रोज़ का

क्या बढ़िया फ़ायदा उठाया है दोनो आँखों का

जनता का पैसा चुराके कब तक तू भागेगा?

बर्बाद हुआ पूरा संसार, अब तो मान जा



खाल चाहे तुम कितनी भी उखाड़ लो

चाहे कितनो को भी तुम उधार दो

भरने वाले भरते रहेंगे सारी ज़िन्दगी

इनकी ज़िन्दगी को भी थोड़ा सँवार दो



हम से भी तो कभी थोड़ा सा ज्ञान लो

मेरी बातों पर भी तुम थोड़ा सा ध्यान दो

धोने से नहीं जाती है ये मन की गंदगी

पहले अपनी आदतों को तुम सुधार लो



अपनी आदतें सुधार लो

अपनी आदतें सुधार लो

(अपनी आदतें सुधार लो)

अपनी आदतें सुधार लो

More by Carry Minati

All Carry Minati songs →