Meri Zindagi Mein Aate To

उनकी ज़ुल्फ़ें उनके चेहरे से हटा सकता नहीं
दिल की बेताबी किसी सूरत छुपा सकता नहीं
कितनी दिलकश हैं मोहब्बत की जवां मजबूरियाँ
सामने मंज़िल है और पाँव बढ़ा सकता नहीं
मेरी ज़िन्दगी में आते तो कुछ और बात होती
ये नसीब जगमगाते तो कुछ और बात होती

कई बार मिल चुकी हैं ये हसीन हसीन निगाहें
वही बेक़रारियाँ हैं ना मिली ख़ुशी का राहें
मेरे दिल से दिल मिलाते तो कुछ और बात होती

मुझे क्या गरज़ किसी से हँसे फूल या सितारे
हैं मेरी नज़र में फीके ये जवाँ जवाँ नज़ारे
अगर आप मुस्कुराते तो कुछ और बात होती

ये खुशी रहे सलामत यूँही जश्न हो सुहाना
जिसे सुन रही है दुनिया मेरे दिल का है तराना
मेरे साथ तुम भी गाते तो कुछ और बात होती

More by Mohammed Rafi

All Mohammed Rafi songs →