2 ContributorsTranslationsRomanizationTujhko Lyrics[Arijit Singh & Sunidhi Chauhan "Tujhko" के बोल]

[Pre-Chorus: Arijit Singh]
जीने की है तू ही वजह, जीना तेरे लिए
मैं क्या कहूँ कि, यार, तू है क्या मेरे लिए

[Chorus: Arijit Singh]
ज़माने में कहीं मेरी तरह कभी
चाहेगा ना कोई तुझको
जैसे मैंने दिया, वैसे पूरी तरह
दिल देगा ना कोई तुझको

[Post-Chorus: Arijit Singh]
तुझको, जब से मिला तुझको
तुझको, माना जहाँ तुझको

[Verse: Arijit Singh]
सुबह की सारी फुर्तियाँ, बेख़ुदी हर शाम की
ना हो तेरे साथ में तो मेरे किस काम की?
उठे जो मेरा हर क़दम तेरे संग शुरुआत में
हाथ डाले हाथ में, फ़िक्र क्या अंजाम की

[Pre-Chorus: Arijit Singh]
मुझमें ज़्यादा अब तू ही है, जितना मैं हूँ, वो क्यूँ ही है?
कुछ ऐसा कर, मैं ढूँढ़ूँ भी तो पाऊँ ना ख़ुद को

[Chorus: Arijit Singh & Sunidhi Chauhan, Sunidhi Chauhan]
तू ही तो आसमाँ, तू ही मेरी ज़मीं
माना है ज़िंदगी तुझको
बिन माँगे हर दुआ (बिन माँगे हर दुआ) पूरी हुई मेरी
पाया जो, हमनशीं, तुझको

[Post-Chorus: Arijit Singh & Sunidhi Chauhan]
तुझको, जब से मिला तुझको
तुझको, हो-हो, हो-हो, हो

[Bridge: Arijit Singh]
ग़लतियाँ भी तेरी मैं गवारा करूँ
ये ख़ता ही सही, पर दोबारा करूँ
क्या करूँ? सरफिरा इश्क़ ही है मेरा
इज़हार का यही तरीक़ा है मेरा

[Pre-Chorus: Sunidhi Chauhan]
आँखों की है तू रौशनी, तू ही तो ख़्वाब है
मैं हूँ अगर सवाल, तो तू ही जवाब है

[Chorus: Choir, Arijit Singh & Sunidhi Chauhan]
ज़माने में कहीं मेरी तरह कभी
चाहेगा ना कोई तुझको
जैसे मैंने दिया, वैसे पूरी तरह
दिल देगा ना कोई तुझको

[Post-Chorus: Arijit Singh & Sunidhi Chauhan]
तुझको
तुझको
तुझको

[Outro: Arijit Singh]
तुझको, माना जहाँ तुझको