[Verse 1]
रोज़-रोज़ आके बैठे दिल के करीब तू
खामोशी मेरी तू जान ले
लगता सुकून सा मुझको पास मेरे आए तू
सांसें भी मेरी तू थाम ले

[Pre-Chorus]
तुझ संग मेरे यारा
बीते वक़्त मेरा सारा
मांगी टूटे तारों से दुआ

[Chorus]
मैं तो हुआ तेरा साहिबा
मैं तो हुआ तेरा साहिबा
मैं तो हुआ तेरा तेरा साहिबा

मैं तो हुआ तेरा साहिबा
मैं तो हुआ तेरा तेरा साहिबा
मैं तो हुआ तेरा तेरा साहिबा

[Verse 2]
जिस पल मुझे तू ना मिले, बेचैन सा मैं रहता हूँ
सजदे को तेरे तरसें नज़रें यहाँ
तेरे बारे सोच के यह दिल नींदें गँवाए बैठा है
तेरी ही राहें देखे कब से यहाँ

[Pre-Chorus]
सारे सवेरे अधूरे हैं तेरे बिना
सारी यह शामें अधूरी हैं तेरे बिना

[Chorus]
मैं तो हुआ तेरा साहिबा
मैं तो हुआ तेरा साहिबा
मैं तो हुआ तेरा तेरा साहिबा

[Interlude]
हाँ-हाँ-हाँ-हाँ-हाँ

[Verse 3]
सांसों के जैसे तू हुआ, होना तेरा ज़रूरी है
जो कर सका ना कोई तूने किया
तेरे करीब हो कर के मैं और मुस्कुराती हूँ
मुझ में तू घुल गया है मेरी तरह

[Pre-Chorus]
मैं भी मुसाफ़िर हूँ राहों की तेरी तरह
कैसे कहूँ मैं कि तेरी रहूँगी सदा

[Chorus]
मैं तो हुई तेरी साजना
मैं तो हुई तेरी साजना
मैं तो हुई तेरी तेरी साजना

[Post-Chorus]
साहिबा, साहिबा

[Outro]
साजना तेरी हुई मैं साहिबा