Ye To Pyaar Bhari Duniya Hai

ये तो प्यार भरी दुनिया है
दुनिया से तू प्यार किये जा
ये तो प्यार भरी दुनिया है
दुनिया से तू प्यार किये जा
कर ले तू किसी को अपना
या होक किसी का जिए जा
ये तो प्यार भरी दुनिया है
ये जादू है ऐसा जादू
जिसको सारा जग माने
ये जादू है ऐसा जादू
जिसको सारा जग माने
ये बोली है ऐसी बोली
बिन बोले ही हर कोई जाने
यही नाम है सबसे प्यारा
यही नाम है सबसे प्यारा
तू प्यार का नाम लिए जा
ये तो प्यार भरी दुनिया है
दुनिया से तू प्यार किये जा
ये तो प्यार भरी दुनिया है

सबके सीने में दिल है
और दिल दुखता है सभी का
सबके सीने में दिल है
और दिल दुखता है सभी का
इंसान तो वो है जग में ऐ
जो जाने दर्द किसी का
अपने ही लिए क्या जीना
अपने ही लिए क्या जीना
औरों के लिए तो जिए जा
ये तो प्यार भरी दुनिया है
दुनिया से तू प्यार किये जा
ये तो प्यार भरी दुनिया है

More by Lata Mangeshkar

All Lata Mangeshkar songs →