Mohabbat Ki Jhooti Kahani

[Chorus]
मोहब्बत की झूठी कहानी पे रोए, कहानी पे रोए
मोहब्बत की झूठी कहानी पे रोए
बड़ी चोट खाई, जवानी पे रोए, जवानी पे रोए
मोहब्बत की झूठी कहानी पे रोए
[Verse 1]
ना सोचा, ना समझा, ना देखा, ना भाला
तेरी आरज़ू ने हमें मार डाला
तेरे प्यार की मेहरबानी पे रोए, रोए

[Chorus]
मोहब्बत की झूठी कहानी पे रोए
बड़ी चोट खाई, जवानी पे रोए, जवानी पे रोए

[Verse 2]
ख़बर क्या थी, होंठों को सीना पड़ेगा
मोहब्बत छुपा कर भी जीना पड़ेगा
जिए तो, मगर ज़िंदगानी पे रोए, रोए

[Chorus]
मोहब्बत की झूठी कहानी पे रोए
बड़ी चोट खाई, जवानी पे रोए, जवानी पे रोए
मोहब्बत की झूठी कहानी पे रोए, कहानी पे रोए

More by Lata Mangeshkar

All Lata Mangeshkar songs →